'दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द होने तक जारी रहेगा विरोध, घर पर भूख हड़ताल करेंगे', अंकिता भंडारी के मां-बाप का ऐलान

दिल्ली पुलिस के एक्शन के बावजूद अंकिता भंडारी के मां-बाप झुकने को तैयार नहीं हैं। इन्होंने ऐलान किया है कि जब तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द नहीं हो जाती विरोध जारी रहेगा।

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना-प्रदर्शन मामले तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेताओं और अंकिता के मां-बाप को हिरासत में लेकर सुबह 5 बजे छोड़ दिया। इस दौरान इंडिया गेट पर भारी अफरातफरी मची रही। अंकिता के मां-बाप के साथ सैकड़ों कांग्रेसी भी यहां पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस के एक्शन के बावजूद अंकिता के मां-बाप झुकने को तैयार नहीं हैं। इन्होंने ऐलान किया है कि जब तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द नहीं हो जाती विरोध जारी रहेगा।

Ankita bhandari mother

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने किया विरोध जारी रखने का ऐलान

हम अपने विरोध पर अडिग रहेंगे...

अंकिता भंडारी की मां ने कहा, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि जब तक उनकी (दुष्यंत गौतम की) नियुक्ति रद्द नहीं हो जाती, हम अपने विरोध पर अडिग रहेंगे... अगर हमें यहां बैठने की अनुमति नहीं दी गई, तो हम अपने घरों में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं अंकिता के पिता ने कहा, "हम सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं। सिक्किम के राज्यपाल के रूप में दुष्यंत कुमार की नियुक्ति रद्द की जानी चाहिए। अगर इसे रद्द नहीं किया गया, तो पूरे देश के लोग सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

End of Feed