हम गलती से दो बार इधर-उधर हो गए, अब हम हमेशा साथ रहेंगे- लालू के ऑफर पर बोले नीतीश कुमार

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार पलटी मारने के लिए मशहूर हैं, पिछले कुछ सालों में नीतीश कुमार कई बार पलटी मार चुके हैं, हालांकि सीएम की कुर्सी नीतीश कुमार के पास ही रही है।

बिहार में नीतीश कुमार कब पलटी मार दें कहा नहीं जा सकता, कभी बीजेपी के साथ तो कभी लालू यादव के साथ। नीतीश कुमार फिलहाल बीजेपी के साथ हैं, लेकिन हाल ही में लालू यादव ने नीतीश को साथ आने का ऑफर दे दिया था, जिसके बाद से अटकलें हैं कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मार सकते हैं, हालांकि अब नीतीश कुमार ने खुद साफ कर दिया है, वो भाजपा के साथ ही रहेंगे।

End of Feed