SCO Meeting: आतंकवाद से मिलकर लड़ने पर राजनाथ का जोर, चीनी रक्षा मंत्री बोले-मतभेदों से ज्यादा भारत के साथ साझा हित

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 28, 2023, 01:08 PM IST

SCO Meeting: इस बैठक में शामिल होने के लिए चीन के रक्षा मंत्री ली शांग्फु दिल्ली पहुंचे हैं। गलवान घाटी की घटना के बाद चीन के किसी बड़े मंत्री का यह पहली भारत यात्रा है। एससीओ बैठक से इतर शांग्फु की रक्षा मंत्री राजनाथ के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में चीन के रक्षा मंत्री ने कहा कि एक बड़े पड़ोसी देश एवं विकासशील देश के रूप में भारत और चीन मतभेदों से ज्यादा आपसी हितों को साझा करते हैं।

SCO Meeting: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादियों के हमले के नए तरीकों 'सोशल मीडिया एवं क्राउडफंडिंग' से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत पर जोर दिया। नई दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में सिंह ने यह बयान दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि 'हमें आतंकवाद से मिलकर लड़ना चाहिए। एससीओ को अगर ताकतवर संगठन के रूप में उभरना है तो हमें मिलकर लड़ना होगा। आतंकवादी संगठन सोशल मीडिया एवं क्राउडफंडिग जैसे नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।'

sco meeting

दिल्ली में आयोजित एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह।

एससीओ को ज्यादा ताकतवर संगठन बनाने की जरूरत-राजनाथ

राजनाथ सिंह ने जोर दिया कि भारत एससीओ को ज्यादा ताकतवर संगठन बनाने के लिए प्रतबिद्ध है। रक्षा मंत्री का यह बयान इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि प्रतिबंधित पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोम्मद पेशावर में खुले तौर पर अपने खातों में फंड जुटाता आया है। सिंह ने आगे कहा, 'एक सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध क्षेत्र के लिए हमें अपने एजेंडे पर फोकस होने की जरूरत है। इससे संगठन के सदस्य देशों के प्रत्येक नागरिक के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।'

End of Feed