'PM मोदी, गृह मंत्री शाह के आवास पर भी कर सकते हैं प्रदर्शन', वेणुगोपाल बोले-दिल्ली पुलिस हमें कैसे रोकेगी?

दिल्ली में मीडिया से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा, 'हमें नहीं पता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह एक छोटी-सी सभा से भी कितना डरते हैं। हमने ज्ञानेश कुमार के सार्वजनिक महाभियोग की घोषणा की थी। हमने 1 नवंबर को मार्च निकालने की योजना बनाई थी।

KC Venugopal news : कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास प्रदर्शन कर सकते हैं। हम कभी पर भी प्रदर्शन कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस उन्हें कैसे रोक सकती है? मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकारी है लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। वेणुगोपाल ने पीएम मोदी और शाह पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया।

KC Venugopal

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल।

पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को रोक दिया-वेणुगोपाल

दिल्ली में मीडिया से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा, 'हमें नहीं पता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह एक छोटी-सी सभा से भी कितना डरते हैं। हमने ज्ञानेश कुमार के सार्वजनिक महाभियोग की घोषणा की थी। हमने 1 नवंबर को मार्च निकालने की योजना बनाई थी। हमने 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रामलीला मैदान बुक कराया है। हमें इस अवधि के लिए अनुमति भी मिल चुकी है। हमने यहीं सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया था। दो दिन पहले हमारे कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। हमें नहीं पता कि इसकी वजह क्या है।'

End of Feed