जीतकर भी हार गई RCB? एक्शन मोड में सिद्दारमैया सरकार; आयोजनकर्ताओं को करेगी गिरफ्तार, जांच समिति का गठन

Bengaluru Stampede: बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ मामले की जांच के लिए सिद्दारमैया सरकार ने हाई कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि हाई कोर्ट के रिटायर न्यायाधीश न्यायमूर्ति माइकल डी'कुन्हा की अध्यक्षता में हमने एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है...

Bengaluru Stampede: बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ मामले की जांच के लिए सिद्दारमैया सरकार ने हाई कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है। बीते दिनों आरसीबी के महाजश्न से पहले स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य 33 घायल हो गए थे।

Karnataka Govt

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया

RCB के खिलाफ FIR दर्ज

भगदड़ मामले में पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली आरसीबी, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KACA) और अन्य के खिलाफ गुरुवार को गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस के एक निरीक्षक की शिकायत के बाद 4 जून को कब्बन पार्क थाने में कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

End of Feed