'हमें इस बहादुर पायलट पर गर्व है'...पूरा देश कर रहा कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती के लिए दुआएं

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की खबर जैसे ही सामने आई, उनके स्थानीय इलाके और मुंबई भर में गर्व की लहर दौड़ गई। मुंबई में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' लेकर कैप्टन स्मित की सलामती की दुआएं कर रहे हैं।

Captain Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइदुबई (Flydubai) की फ्लाइट में मिड-एयर चाकूबाजी और बड़े आतंकी हमले के प्रयास को नाकाम करने वाले बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) के अदम्य साहस पर पूरे देश के साथ-साथ उनका गृह क्षेत्र और मुंबई शहर गर्व से भर उठा है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित पर पूरे देश की नजरें लगी हैं। पूरा देश और मुंबई इस समय अपने इस वीर बेटे की सलामती की दुआ कर रहा है।

captain smit safety

कैप्टन स्मित मच्छार के लिए प्रार्थनाएं

मुंबई की सड़कों पर 'भारत माता की जय'

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की खबर जैसे ही सामने आई, उनके स्थानीय इलाके और मुंबई भर में गर्व की लहर दौड़ गई। मुंबई में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' लेकर कैप्टन स्मित की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। भारत माता की जय और "कैप्टन स्मित जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय लोगों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने कैप्टन स्मित के जल्द से जल्द स्वस्थ होकर वतन लौटने के लिए विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

End of Feed