Wayanad Landslide: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जाएंगे वायनाड, जानें अभी कैसे हैं हालात

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में हुए विनाशकारी भूस्खलन में मौत का आंकड़ा 90 के पार पहुंच गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, तो वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा 31 जुलाई, 2024 (बुधवार) को वायनाड के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और हालात का जायजा लेंगे।

Congress Leader Will Visit Wayanad: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार सुबह भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। राहुल और प्रियंका वायनाड पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात कर सकते हैं, साथ ही वो हालात का जायजा लेंगे। वायनाड में भूस्खलन से हुई मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Wayanad

प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी।

वायनाड भूस्खलन में अब तक 93 लोगों की मौत

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि उत्तरी वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन में 93 लोगों की मौत हो गई और करीब 128 लोग घायल हुए हैं। सीएम विजयन ने कहा कि पहला भूस्खलन देर रात करीब दो बजे हुआ और उसके बाद तड़के साढ़े चार बजे अगला भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोग मलबे में फंस गए और कई लोग बह गए।

End of Feed