दिल्ली में पानी की पाइपलाइन की सुरक्षा करेगी पुलिस! आतिशी बोलीं- जलसंकट के बीच हो रही गहरी साजिश

Delhi Water Crisis: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि दिल्ली में जलसंकट को बढ़ाने के लिए पानी की पाइपलाइन काटने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने इस बाबत दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा है कि अगले 15 दिनों के लिए प्रमुख पाइपलाइनों की गश्ती के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए।

Delhi Water Crisis: राजधानी दिल्ली में जलसंकट बरकरार है। यहां कई इलाकों में पीने से लेकर नहाने तक के पानी की कमी हो गई है, पानी के टैंकरों को लेकर घमासान मचा हुआ है और पब्लिक मारामारी पर अमादा है। इस बीच दिल्ली में पानी को लेकर गहरी साजिश सामने आई है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि दिल्ली में जलसंकट को बढ़ाने के लिए पानी की पाइपलाइन काटने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने इस बाबत दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पत्र भी लिखा है।

Delhi Water crisis

दिल्ली जल संकट

आतिशी की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मैं अगले 15 दिनों के लिए हमारी प्रमुख पाइपलाइनों की सुरक्षा और गश्त के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती का अनुरोध कर रही हूं, ताकि शरारती तत्वों या गलत मंशा वाले लोगों को पानी की पाइपलाइनों से छेड़छाड़ करने से रोका जा सके। इस समय कोई भी गड़बड़ी और तोड़फोड़ दिल्ली के लोगों के सामने पहले से ही मौजूद पानी की किल्लत को और बढ़ा देगी।

End of Feed