लाल किले ब्लास्ट का VIDEO आया सामने, एक झटके में आग का गोला बन गई कार, रुक गया CCTV कंट्रोल रूम का लाइव फीड

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जिस हुंडई I-20 कार में विस्फोट हुआ, उसे कथित तौर पर कश्मीरी डॉक्टर मोहम्मद उमर चला रहा था, जिस पर हमले के पीछे होने का संदेह है। माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी उमर का हाल ही में फरीदाबाद में पकड़े गए एक आतंकी मॉड्यूल से संबंध है।

Red Fort blast Video : दिल्ली में सोमवार शाम करीब सात बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास I-20 कार में हुए विस्फोट का वीडियो सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में रेड फोर्स चौक पर रेंगती गाड़ियों के बीच अचानक से कार में विस्फोट हुआ और एक झटके में कार आग के गोले और पीली रोशनी में तब्दील हो गई। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हुई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। विस्फोट से पहले वीडियो में सड़क पर लोगों की भीड़ और वाहन नजर आ रहे हैं। तभी कार में धमाका होता है और कार एक बड़ी पीली रोशनी में तब्दील हो जाती है।

Video delhi blast

10 नवंबर की शाम लाल किले के पास कार में हुआ विस्फोट।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम की लाइव फीड हुई बंद

कार में धमाके की यह घटना लाल किला स्थित चांदनी चौक स्थित सीसीटीवी निगरानी केंद्र में कैद हुई। धमाका इतना भीषण था कि कुछ पल के लिए घटनास्थल पर अंधेरा छा गया और सीसीटीवी कंट्रोल रूम में लगे टेलिविजन की लाइव फीड बंद हो गई। फिर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। लोगों को कुछ समझ में नहीं आया और वे बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे।

End of Feed