Exclusive: पैसे लेकर PM Modi की छवि बिगाड़ने की कोशिश हुई? महुआ मोइत्रा के सवालों को लेकर हीरानंदानी का सनसनीखेज खुलासा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 11:38 PM IST

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि महुआ उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा ताकि कोई उनकी मंशा पर सवाल न उठा सके। अब इसी को लेकर सुनिए Darshan Hiranandani ने क्या कहा ?

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने पैसे लेकर संसद में अडाणी ग्रुप से जुड़े सवाल पूछे, आरोप लगाया जा रहा है कि ये सवाल पैसे लेकर किए गए हैं और इस सवालों के जरिए पीएम मोदी की छवि को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इन्हीं सवालों को लेकर जब टाइम्स नाऊ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने बिजनेसमैन हीरानंदानी से सवाल किया तो उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए। हीरानंदानी ने ही महुआ के खिलाफ हलफनामा दिया है।

नाविका कुमार- मैं बिल्कुल सीधा ये सवाल करती हूं। क्या महुआ मोइत्रा गौतम अडानी को टारगेट कर रही थीं? और क्या ये सीधे-सीधे पीएम की इमेज खराब करने की कोशिश थी, क्योंकि दोनों एक ही राज्य से आते हैं? आप उनके संपर्क में रहे हैं। और आपने उन्हें सवाल भेजे हैं। क्या ये सच है कि 52 से 41 सवाल किसी खास वजह से अडानी को टारगेट करने के लिए थे?

End of Feed