दिल्ली का रोहिणी ब्लास्ट किसी बड़ी साजिश का ट्रायल तो नहीं... FSL, NSG की टीम ने 'सफेद पाउडर' जैसी चीज को किया कलेक्ट

Rohini: दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार की सुबह का आगाज भीषण ब्लास्ट के साथ हुआ। धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका सोर्स क्या है। विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Rohini: राजधानी दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार की सुबह का आगाज भीषण ब्लास्ट के साथ हुआ। प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के पास सुबह साढ़े सात बजे के करीब धमाके की आवाज आई और इसके ठीक बाद लोगों ने धुएं का सफेद गुबार उठते देखा। धमाके की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और इलाके में बदबू फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होने लगी। राहत की बात है कि इस ब्लास्ट में न कोई घायल हुआ और न ही जान-माल की हानि हुई है। इस बीच, केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की टीम रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में पहुंच गई है। बता दें, ये वही स्थान है जहां पर आज सुबह हुआ था। NIA की टीम ब्लास्ट वाले लोकेशन की शुरुआती तफ्तीश करने और सबूतों से जुड़े इनपुट इकठ्ठा करने पहुंची है।

End of Feed