Warli hit and run case : वर्ली हिट एंड रन केस के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अपनी कॉर से रौंदकर एक महिला को मारने के आरोप में पुलिस ने उसे गत नौ जुलाई को गिरफ्तार किया। मिहिर (24) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर शिंदे ने राजेश को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मामले में वर्ली पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई।
वर्ली हिट एंड रन केस का मुख्य आरोपी है मिहिर शाह।
सात जुलाई की है घटना
वर्ली की यह घटना सात जुलाई की है। बीएमडबल्यू कार ने वर्ली के एनी बेसेंट रोड पर स्कूटर को टक्कर मार दी। स्कूटर पर कावेरी नखवा अपने पति के साथ जा रही थीं। टक्कर लगने के बाद कार नखवा को करीब डेढ़ किलोमीटर तक अपने साथ घसीटकर ले गई। इस घटना में नखवा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति प्रदीप घायल हो गए। जब यह दुर्घटना हुई तो मिहिर ही कथित रूप से कार चला रहा था।
दो दिनों तक पुलिस से छिपा रहा मिहिर
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद राजेश शाह के कहने पर बिदावत ड्राइविंग सीट पर आ गया। इस दुर्घटना के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए मिहिर ने अपनी दाढ़ी कटा ली। वह दो दिनों तक छिपा रहा लेकिन पुलिस को ज्यादा समय तक छका नहीं पाया। पुलिस ने 9 जुलाई को मुंबई के विरार इलाके से उसे गिरफ्तार किया।
घटना के समय शराब के नशे में था मिहिर
पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त मिहिर शराब के नशे में था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिट एंड रन से पहले मिहिर ने अपने दोस्तों के साथ जुहू के एक बार पार्टी की थी। अपनी बीएमडब्ल्यू से मरीन ड्राइव जाने से पहले वह मर्सिडीज से अपने दोस्तों को उनके घर छोड़ा। सूत्रों का कहना है कि मरीन ड्राइव जाते समय हाजी अली के पास उसने अपने ड्राइवर से सीट बदल ली।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
