संसद पर भी वक्फ बोर्ड ने ठोका था दावा, ऐसे दावों की वजह से ही बिल ला रहे हैं, लोकसभा में किरेन रिजिजू ने बताई एक-एक बात

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि एक बार बिल को जान तो लो, बिल का विरोध करने वालों का दिल बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल कोई नया विषय नहीं है, मुझे उम्मीद है कि सभी इस बिल का समर्थन करेंगे।

Kiren Rijiju on Waqf Board: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज वक्फ संशोधन विधेयक-2025 लोकसभा में पेश कर दिया। इस दौरान रिजिजू ने विस्तार से वक्फ बिल के प्रावधानों के बारे में बताया। साथ ही बताया कि किन वजहों से सरकार को ये बिल लाने पर मजबूर होना पड़ा। रिजिजू ने कहा कि बिल पर सभी के सवालों का जवाब दूंगा। एक बार बिल को जान तो लो, बिल का विरोध करने वालों का दिल बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल कोई नया विषय नहीं है, मुझे उम्मीद है कि सभी इस बिल का समर्थन करेंगे।

Kiren Rijiju

किरेन रिजिजू

लोगों को बहकाया जा रहा है

रिजिजू ने कहा कि हमें क्यों चुनौती दी जा रही है जब हम सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं? जो लोग विधेयक में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं, उन्हें गुमराह और उकसाया जा रहा है। कुछ लोग बिना वजह इस बिल का विरोध कर रहे हैं। जो लोग इस बिल को ठीक से नहीं समझते, वे भी दूसरों के बहकावे में आ रहे हैं।

End of Feed