कृषि भवन की मस्जिद को पूजा स्थल कानून का संरक्षण हासिल, वक्फ बोर्ड ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी दलील

वक्फ बोर्ड ने हाईकोर्ट में दाखिल अपने जवाब में कहा कि कृषि भवन मस्जिद, जिसे कदीमी मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है, एक पुराना धार्मिक स्थल है। इसे 16 अप्रैल 1970 की दिल्ली प्रशासन की गजट अधिसूचना में वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज किया गया था।

दिल्ली के कृषि भवन परिसर में मौजूद कदीमी मस्जिद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड ने कहा कि मस्जिद को पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा पर विचार किया जाना जरूरी है। बोर्ड ने कहा कि किसी मौजूदा धार्मिक स्थल की सुरक्षा को केवल यह कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि उसे हटाना सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है।

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट (फोटो-ANI)

वक्फ बोर्ड ने हाईकोर्ट में दाखिल अपने जवाब में कहा कि कृषि भवन मस्जिद, जिसे कदीमी मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है, एक पुराना धार्मिक स्थल है। इसे 16 अप्रैल 1970 की दिल्ली प्रशासन की गजट अधिसूचना में वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज किया गया था। बोर्ड के मुताबिक, उस अधिसूचना में मस्जिद की उम्र 100 साल से अधिक बताई गई थी। बोर्ड ने कहा कि यह मस्जिद कृषि भवन के निर्माण से भी पहले से मौजूद थी।

End of Feed