'15 दिन और इंतजार कर लें, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा', अयोध्या में बोले CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि 'SIT जांच दूध का दूध पानी का पानी करके रहेगी। मैं सभी पक्षों से कहूंगा कि वे कोई भी अनर्गल टिप्पणी ना करें जिससे रामभक्तों की भावना आहत होती हो। यदि किसी के पास चढ़ावा चोरी से जुड़े कोई दस्तावेज या साक्ष्य हैं तो वे इन्हें एसआईटी सौंप दें। एसआईटी इनकी जांच करेगी।

Ram Mandir donation theft case: राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम योगी ने कहा कि इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। वह दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। सीएम ने कहा कि राम मंदिर के लिए लोगों ने 500 सालों तक इंतजार किया। इस जांच के लिए वे 15 दिन और इंतजार कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चोरी मामले में यदि किसी के पास कोई साक्ष्य है तो वह एसआईटी को दे। साथ ही सीएम ने समाजवादी पार्टी (सपा) को भी आडे़ हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 'राम भक्तों पर गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी भांजने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं।'

Yogi adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

कोई भी अनर्गल टिप्पणी ना करें-सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 'SIT जांच दूध का दूध पानी का पानी करके रहेगी। मैं सभी पक्षों से कहूंगा कि वे कोई भी अनर्गल टिप्पणी ना करें जिससे रामभक्तों की भावना आहत होती हो। यदि किसी के पास चढ़ावा चोरी से जुड़े कोई दस्तावेज या साक्ष्य हैं तो वे इन्हें एसआईटी सौंप दें। एसआईटी इनकी जांच करेगी। श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वाले आज मचल रहे हैं। समाजवादी पार्टी कहती है कि राम भक्तों का अपमान हुआ। गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी भांजने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं।'

End of Feed