जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव में आप-कांग्रेस-बीजेपी के बीच घमासान, इस वजह से तीनों पार्टियों की साख दांव पर

जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगाया है। जहां आप सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में 12 रैलियां और 6 रोड शो आयोजित कर आक्रामक प्रचार किया वहीं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने घर-घर जाकर प्रचार करने के साथ ही व्यक्तिगत संपर्क भी बनाया।

Jalandhar West Bypoll 2024: देश के 7 राज्यों की जिन 13 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट भी शामिल है। यहां 10 जुलाई को मतदान होगा। करीब तीन महीने पहले जालंधर पश्चिम विधायक शीतल अंगुराल ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है। वह आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे जिससे इस प्रमुख दोआबा क्षेत्र में उपचुनाव कराना पड़ रहा है। मतदान 10 जुलाई को होगा जबकि नतीजे 13 जुलाई को घोषित होंगे।

jalandhar seat

जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव

अंगुराल ने भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद 28 मार्च को अपना इस्तीफा दे दिया था। स्पीकर द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार होते ही 34-जालंधर पश्चिम (एससी) विधानसभा क्षेत्र की सीट खाली हो गई थी। अंगुराल के इस्तीफे के साथ ही 117 सदस्यीय सदन में आप के निर्वाचित विधायकों की संख्या 92 से घटकर 91 हो गई थी।

End of Feed