शर्मनाक! हरियाणा के करनाल में दष्टिबाधित मनोरोगी लड़की के साथ बलात्कार

करनाल पुलिस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कथित दुष्कर्म के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि लड़की की उम्र लगभग 16 या 17 साल है और वह सीडब्ल्यूसी की देखरेख में है।

हरियाणा के करनाल में एक दृष्टिबाधित मनोरोगी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।उसने बताया कि इसका खुलासा तब हुआ जब जिला बाल कल्याण समिति द्वारा कराये गये शारीरिक परीक्षण में लड़की छह महीने की गर्भवती पायी गयी। यह मामला रविवार को सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उमेश कुमार के संज्ञान में आया, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इसे 'जघन्य अपराध' बताया।

rape news

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: istock)

सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उमेश कुमार से यह यह पूछा गया कि लड़की के परिवार ने पहले पुलिस से संपर्क क्यों नहीं किया, तब उन्होंने कहा कि वे एक गरीब परिवार से हैं और पीड़िता की मां ने उन्हें बताया कि वे डरे हुए थे।

End of Feed