देश में बढ़ रहे कुपोषण पर विश्वगुरु को जवाब देना चाहिए, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी पर कसा तंज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 22, 2023, 10:32 PM IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कुपोषण बढ़ रहे हैं, विश्वगुरु को जवाब देना चाहिए।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने देश में कुपोषण पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह गुजरात और भारत में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खुद को विश्वगुरु बताने वाले प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ। वह कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त पौष्टिका कर्नाटक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि जिन लोगों ने एक मॉडल के रूप में गुजरात की प्रशंसा की है, उन्हें जवाब देना चाहिए कि गुजरात कुपोषण सूचकांक में क्यों बढ़ रहा है।

Karnataka CM Siddaramaiah attacks PM Modi

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया

सीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार सर्वे 4 और 5 में दिए गए आंकड़ों की तुलना करने को कहा और चुटकी ली कि क्या गुजरात में यह स्थिति एक मॉडल बन सकती है? कर्नाटक के सीएम ने कहा कि गरीबी और अशिक्षा को खत्म किए बिना सभी को अच्छा स्वास्थ्य नहीं मिलेगा। इसलिए इन बीमारियों का इलाज करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। हमारी सरकार का लक्ष्य हर किसी के दरवाजे तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने को तैयार है।

End of Feed