एक्शन में ट्रंप सरकार, अब कई भारतीय अधिकारियों के रद्द किए VISA; जानें वजह

Trump Tariffs: अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि उसने कुछ भारतीय व्यावसायिक अधिकारियों और कॉर्पोरेट नेताओं के वीजा रद्द कर दिए और फिर उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया गया। हालांकि, अमेरिकी दूतावास ने उन कारोबारी नेताओं की पहचान उजागर नहीं की। इस मुद्दे पर नई दिल्ली की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Trump Tariffs: अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि उसने ‘फेंटेनाइल प्रीकर्सर’ की तस्करी में कथित संलिप्तता के चलते कुछ भारतीय व्यावसायिक अधिकारियों और कॉर्पोरेट नेताओं के वीजा रद्द कर दिए और फिर उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया गया। हालांकि, अमेरिकी दूतावास ने उन कारोबारी नेताओं की पहचान उजागर नहीं की जिनके वीजा आरोपों के मद्देनजर रद्द कर दिए गए हैं। इस मुद्दे पर नई दिल्ली की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

फेंटेनाइल प्रीकर्सर का आशय उन रसायनों से है जिनसे मादक पदार्थ बनाए जाते हैं। अमेरिकी दूतावास के प्रभारी जॉर्गन एंड्रयूज ने कहा कि अमेरिका में मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी में शामिल व्यक्तियों तथा संगठनों को परिणाम भुगतने होंगे।

End of Feed