'उसे मुख्यमंत्री पद दे दो, क्या हम कंचे खेलने आए हैं', अचानक किसानों पर क्यों भड़के अजित पवार? Video हुआ वायरल

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसानों से बातचीत के दौरान कर्ज माफी की मांग पर गुस्से में भड़कते नजर आए। यह घटना धाराशिव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते समय हुई। गुस्से में पवार ने कहा कि "उसे मुख्यमंत्री पद दे दो, क्या हम कंचे खेलने आए हैं?"

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसानों के साथ बातचीत के दौरान कर्ज माफी की मांग पर भड़कते नजर आए। उप-मुख्यमंत्री धाराशिव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने गए थे, जब एक किसान ने उनसे कर्ज माफी का मुद्दा उठाया।

ajit pawar news

कर्ज माफी के मुद्दे पर किसानों पर भड़के अजित पवार।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

गुस्से में अजित पवार ने क्या?

अजित पवार ने गुस्से में कहा,"उसे मुख्यमंत्री पद दे दो! क्या तुम्हें लगता है कि हम कंचे खेलने आए हैं? मैंने सुबह 6 बजे करमाला से अपना दिन शुरू किया। आप सिर्फ़ काम करने वालों की आलोचना करते हैं। हमने अपनी प्यारी बहनों की बहुत मदद की है। आज भी, हम सालाना ₹45,000 करोड़ की सहायता प्रदान करते हैं। हमने किसानों के बिजली के बिल माफ किए हैं और उसके लिए ₹20,000 करोड़ का भुगतान करते हैं।"

End of Feed