बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्या; सिर और सीने में मारी गईं गोलियां, जानें पल पल के अपडेट

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमले के बाद बाईक पर आए हमलावर फरार हो गए। मामले की जांच की जा रही है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई। उन पर चार राउंड गोलियां चलाईं गई। एक गोली उसके सिर में दूसरी उनके सीने में और एक पैर में लगी। गोलियां लगने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि हत्यारे कौन थे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच जारी है।

सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या।

सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या।

इस घटना के बाद इलाके में बढ़ते तनाव के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हमलावरों की पहचान करने और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

End of Feed