CJP के नई दिल्ली इलाके में हुए प्रदर्शन के दौरान हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ कथित तौर पर हिंसा और उपद्रव किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बार-बार चेतावनी देने और प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने की अपील के बावजूद उन्होंने लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया।
हिंसक प्रदर्शन में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और दूसरी चीजें फेंकीं, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और पुलिस व सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।
118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
हिंसक प्रदर्शन में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में स्पेशल कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। कई महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें:'चलो संसद' के दौरान प्रदर्शनकारियों का कोहराम, Times Now Navbharat की रिपोर्टर पर जानलेवा हमला, सुनाई आपबीती
पुलिस के मुताबिक, झड़प के दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी सूचना है। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल और MLC कराया जा रहा है।
15 से 20 सरकारी वाहनों में तोड़फोड़
हिंसक भीड़ ने करीब 15 से 20 सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा अन्य सरकारी संपत्ति में भी तोड़फोड़ की गई।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: CJP ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने कौन सी तीन मांगे रखीं, जिसके बदले नड्डा ने भी कर दी ये अपील, विस्तार से जानें बैठक में क्या हुआ
करीब 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने अब तक करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, हिंसा, पुलिसकर्मियों पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और दंगा समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि हिंसा और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
