उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सियासी मैदान में जितने माहिर हैं, उतने ही बढ़िया शॉट क्रिकेट की पिच पर भी खेल लेते हैं। यह बात उन्होंने सोमवार (31 अक्टूबर, 2022) को साबित कर के दिखाई। सूबे की राजधानी लखनऊ में सरदार पटेल नेशनल दिव्यांग टी-20 कप टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने बल्ले पर हाथ आजमाया। उन्होंने इस दौरान शॉट्स लगाए तो उनकी बल्लेबाजी देख मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह गए और तालियां बजाने लगे।
समाचार एजेंसी एएनआई ने पूरे वाकये से जुड़ी 24 सेकेंड की क्लिप जारी की, जिसमें सीएम वहां उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पिच पर कुछ खिलाड़ियों और गणमान्य लोगों के बीच थे। वह हाथ में क्रिकेट बैट लिए क्रीज पर खड़े थे और गेंद का इंतजार कर रहे थे। इस बीच, गेंद और वह उसे हिट करते हैं तो बॉल हल्का सा लेग साइड में चली जाती है। उन्होंने इस शॉट के बाद बल्ला वहां मौजूद एक व्यक्ति को दे दिया था।
हालांकि, सीएम को फिर से बैट थमाया गया और उन्होंने अगली बॉल खेलते हुए उस पर फिर से शॉट लगाया। यहां देखिए, पूरा वीडियोः
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath plays cricket after the inaugural program of 'Sardar Patel National Divya… t.co/wiWTTQlN8k
— ANI (@ANI) Oct 31, 2022
सोशल मीडिया सीएम योगी के बैटिंग का जौहर जब उनके चाहने वालों और फैंस ने देखा तो वह बेहद खुश हुए और उनकी तारीफ करने लगे। कुछ लोगों ने तो एक सुर से मांग उठाई कि सीएम योगी तो भारतीय ओपनर बैट्समैन केएल राहुल से बेहतर हैं और उन्हें उनकी जगह रीप्लेस किया जाना चाहिए।
@ANINewsUP @ANI Perfect straight drive Maharaj!!! undefined
— ANI (@ANI) Oct 31, 2022
@santosh90693949 ने लिखा, "सीएम योगी केएल राहुल से बेहतर हैं।" @iamtripathiash ने ट्वीट किया कि यह तो परफेक्ट स्ट्रेट ड्राइव है महाराज जी। @mkbelurkar ने कहा कि केएल को सीएम योगी से रीप्लेस कर लीजिए। @rishu_1809 ने प्रतिक्रिया दी और मस्ती भरे अंदाज में कहा कि योगी ही लखनऊ के असल कप्तान हैं और वह केएल राहुल को रीप्लेस कर सकते हैं।
