IPL Match Bus Driver Viral Video: आईपीएल के मैच चल रहे हैं और काफी लोग इसका लुत्फ भी उठा रहे हैं और मैच के अहम लम्हों से कोई भी महफूज नहीं रहना चाहता है, पर उस वक्त क्या हो जब कोई अहम जिम्मेदारी निभाते हुए भी मोबाइल पर आईपीएल देख रहा हो।
गुजरात के अहमदाबाद में चलती बीआरटीएस बस में क्रिकेट मैच देखते ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है, आईपीएल मैच देखने के दौरान बीआरटीएस बस ड्राइवर चला रहा था।
ये भी पढें-Viral Video: सोने-चांदी वाली पानीपुरी देखकर चौंक गए यूजर, वायरल वीडियो पर आए मजेदार रिएक्शन
बीआरटीएस बस चालक द्वारा शिवरंजनी से मणिनगर तक IPL मैच देखते देखते बस चलाने का एक वीडियो वायरल हो गया है, इस ड्राइवर का नाम प्रमोद पटेल है उसको स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। वहीं इस चार्टर्ड कंपनी की बस को पहला नोटिस दिया गया है, उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
