Video:'बनारस के गंगा घाट से सब लोगन के नमस्कार', भोजपुरी में MEA प्रवक्ता की ब्रीफिंग, लोगों को खूब आ रही पसंद

गुरुवार को बनारस में मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। इस मौके पर भारत-मॉरीशस के सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए रणधीर जायसवाल ने भोजपुरी में अपनी बात रखी। एमईए प्रवक्ता की इस भोजपुरी ब्रीफिंग को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उनके इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं।

Randhir Jaiswal Bhojpri Briefing: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल को आपने या तो हिंदी में या अंग्रेजी में ब्रीफिंग करते देखा होगा लेकिन इस बार उन्होंने भोजपुर में मॉरीशस के लोगों को संबोधित किया है। दरअसल, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भारत के दौरे पर हैं। गुरुवार को बनारस में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। इस मौके पर भारत-मॉरीशस के सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए रणधीर जायसवाल ने भोजपुरी में अपनी बात रखी। एमईए प्रवक्ता की इस भोजपुरी ब्रीफिंग को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उनके इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं।

Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। तस्वीर-PTI

X पर अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए जायसवाल ने कैप्शन 'भारत - मॉरीशस रिश्ते में एक नया अध्याय। सुनिए भोजपुरी में!' दिया है।

End of Feed