Gujarat: 'फिल्म उद्योग का हब बन रहा है गुजरात', CM भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी को दिया इसका क्रेडिट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2024, 06:29 PM IST

Vibrant Gujarati : अहमदाबाद में सूचना एवं प्रसारण विभाग और कलर्स गुजराती के संयुक्त तत्वावधान में वाइब्रेंट गुजराती चलचित्र पारितोषिक वितरण समारोह 2024 का शानदार आयोजन हुआ। वर्ष 2020, 2021 और 2022 में रिलीज हुई गुजराती फिल्मों के श्रेष्ठ कलाकारों को राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया।

Gujarat News: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि विकास के मॉडल के रूप में जाना जाने वाला गुजरात अब फिल्म उद्योग का हब बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार फिल्म उद्योग के विकास और सिनेमैटिक टूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात उन्होंने राज्य के सूचना एवं प्रसारण विभाग तथा कलर्स गुजराती के संयुक्त तत्वावधान में अहमदाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित वाइब्रेंट गुजराती चलचित्र पारितोषिक वितरण समारोह-2024 को संबोधित करते हुए कही।

Vibrant Gujarati

वाइब्रेंट गुजराती चलचित्र पारितोषिक वितरण समारोह 2024

सीएम पटेल ने बताया पीएम मोदी के प्रयासों का फल

सभी अवॉर्ड विजेताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गुजरात की कला और संस्कृति के सम्मान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार को सार्थक करने समारोह वाला है। पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तभी से गुजराती सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए परिणामदायी प्रयास किए गए हैं। इसके फलस्वरूप दूसरे उद्योगों के साथ-साथ अब फिल्म उद्योग भी गुजरात के स्ट्रेटेजिक टूरिज्म लोकेशन की ओर आकर्षित हुआ है। हाल ही में आयोजित हुआ फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह इसका बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज फिल्म उद्योग गुजरात की पर्यटन विरासत और धरोहरों को दुनिया के सामने पेश कर रहा है। गुजराती फिल्म उद्योग में जो परिवर्तन आया है, उसमें पूरे गुजरात के फिल्म उद्योग का परिश्रम शामिल है।

End of Feed