VHP का 'सिर्फ हिंदुओं के लिए गरबा' का फरमान हिंसा का खुला निमंत्रण, बोले रामदास अठावले

अठावले ने एक्स पर एक पोस्ट में विहिप के इस आदेश पर आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया, इसकी कड़ी निंदा करता हूं! विश्व हिंदू परिषद कौन होता है यह तय करने वाला कि कौन गरबा में जाएगा और कौन नहीं?

Ramdas Athawale: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) की उस सलाह की आलोचना की जिसमें कहा गया था कि नवरात्रि के दौरान 'गरबा' कार्यक्रमों में केवल हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आह्वान हिंसा को न्योता देने के समान हैं। पारंपरिक आध्यात्मिक गरबा नृत्य के साथ डांडिया वाला त्योहार नवरात्रि 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। विहिप ने शनिवार को कहा कि गरबा कार्यक्रमों में केवल हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाना चाहिए और आयोजकों को सलाह दी कि वे लव जिहाद की घटनाओं से बचने के लिए पहचान के लिए प्रवेश करने वालों के आधार कार्ड की जांच करें।

Ramdas Athawale

रामदास अठावले (PTI)

अठावले ने विहिप के आदेश पर जताई आपत्ति

विहिप के एक नेता ने कहा कि गरबा के दौरान गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए। उन्होंने इसे एक पवित्र पूजा बताया, न कि केवल एक नृत्य कार्यक्रम या सांस्कृतिक कार्यक्रम। अठावले ने एक्स पर एक पोस्ट में विहिप के इस आदेश पर आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया, इसकी कड़ी निंदा करता हूं! विश्व हिंदू परिषद कौन होता है यह तय करने वाला कि कौन गरबा में जाएगा और कौन नहीं? यह परामर्श केवल आयोजकों को निर्देश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि कुछ कट्टरपंथी तत्वों को हिंसा भड़काने और बल प्रयोग करने का खुला निमंत्रण है।

End of Feed