Oommen Chandy: कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 18, 2023, 09:47 AM IST

Oommen Chandy: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन की जानकारी उनके बेटे ने एक फेसबुक पोस्ट में की। बेटे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा-"अप्पा का निधन हो गया"।

Oommen Chandy: कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की निधन हो गया है। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 80 वर्षीय चांडी का पिछले अक्टूबर में बर्लिन के चैरिटे अस्पताल में इलाज हुआ था। ओमन चांडी 2004-2006 और 2011-2016 के बीच दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे।

Oommen Chandy

कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन

बेटे ने दी जानकारी

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन की जानकारी उनके बेटे ने एक फेसबुक पोस्ट में की। बेटे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा-"अप्पा का निधन हो गया"।केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने भी ट्विटर पर इस जानकारी को शेयर किया है। उन्होंने लिखा- "प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय पाने वाले राजा की कहानी का मार्मिक अंत हो गया। आज मैं एक महान व्यक्ति ओमन चांडी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया, उनकी विरासत हमारी आत्माओं में हमेशा गूंजती रहेगी।"

End of Feed