लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू, राबड़ी, मीसा सहित सभी आरोपियों के खिलाफ फैसला टला, अदालत ने मांगा आरोपियों का स्टेटस

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि कई आरोपियों की मौत हो चुकी है, इसलिए कोर्ट आरोपियों का 8 दिसंबर तक स्टेटस बताए। अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।

Land for Jobs Case: जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) से जुड़े CBI के मामले में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव,राबडी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य के खिलाफ राउज ऐवन्यू कोर्ट मे फैसला टल गया है। कोर्ट ने सीबीआई से आरोपियों का स्टेट्स मांगा है। कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि कई आरोपियों की मौत हो चुकी है, इसलिए कोर्ट आरोपियों का 8 दिसंबर तक स्टेटस बताए। अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।

Lalu yadav

जमीन के बदले नौकरी घोटाले में फंसे लालू यादव (PTI)

100 से अधिक लोगों के खिलाफ चार्जशीट

इस मामले मे CBI ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी समेत 100 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है। CBI ने आरोप पत्र में कहा है कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, कुछ सेलडीड को छोड़कर, जमीन की खरीद के लिए ज्यादातर पैसों का लेनदेन कैश में हुआ। CBI ने मामले में IPC की धारा 120, 420, 468, 467, 471 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धारा 11,12,13,8,9 के तहत चार्जशीट दाखिल की थी।

End of Feed