राजस्थान के जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले में शामिल गाड़ी पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, होली के दिन शाम के समय हुई घटना में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी ने हॉकी मारकर गाड़ी का सामने वाला कांच फोड़ा है। रावजी गैर की यात्रा में शामिल होने गए केन्द्रीय मंत्री गजेंन्द्र सिंह शेखावत जोधपुर के मंडोर पहुंचे थे। मामले में पुलिस ने दो से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले को लेकर कर जांच पड़ताल कर रही है। बता दें, गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान यह घटना हुई। मंडोर राव जी की गैर में शेखावत के काफिले की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस अलर्ट है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले की गाड़ी पर हुआ हमला, रावजी गैर मेले में हुई घटना
- Authored by: Shashank Shekhar Mishra
- Updated Mar 15, 2025, 02:57 PM IST
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गाड़ी पर हुआ है। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
End of Feed
