'वंदे मातरम् को बंगाल चुनाव से मत जोड़िए', राज्यसभा में कांग्रेस, विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले-इससे पीढ़ियां प्रेरित होंगी

गृह मंत्री ने कहा कि 'वंदे मातरम् को बंगाल चुनाव से मत जोड़िए। यह ऐसी भावना है जो पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।' गृह मंत्री ने कहा कि 'लोकसभा में कुछ सदस्यों ने वंदे मातरम् पर इस चर्चा की आवश्यकता पर सवाल उठाए। वंदे मातरम् पर चर्चा की आवश्यकता, वंदे मातरम् के प्रति समर्पण की आवश्यकता, तब भी महत्वपूर्ण थी और आज भी है।

Debate on Vander Matram in Rajya Sabha: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस सहित विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। गृह मंत्री ने कहा कि 'वंदे मातरम् को बंगाल चुनाव से मत जोड़िए। यह ऐसी भावना है जो पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।' गृह मंत्री ने कहा कि 'लोकसभा में कुछ सदस्यों ने वंदे मातरम् पर इस चर्चा की आवश्यकता पर सवाल उठाए। वंदे मातरम् पर चर्चा की आवश्यकता, वंदे मातरम् के प्रति समर्पण की आवश्यकता, तब भी महत्वपूर्ण थी और आज भी है, और 2047 के जिस उज्ज्वल भविष्य की हमने कल्पना की है, उसके लिए यह हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी।'

amit shah

गृह मंत्री अमित शाह। तस्वीर-PTI

बंगाल चुनाव की वजह से चर्चा नहीं-शाह

गृह मंत्री ने आगे कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि ये चर्चाएं बंगाल के आगामी चुनावों की वजह से हो रही हैं। वे इन चर्चाओं को बंगाल चुनावों से जोड़कर हमारे राष्ट्रीय गीत के गौरव को कम करना चाहते हैं। यह सही है कि वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम बाबू बंगाल से थे, आनंद मठ की उत्पत्ति भी बंगाल में हुई, लेकिन वंदे मातरम् न तो बंगाल तक सीमित था और न ही देश तक…जब देश की सीमा पर कोई सैनिक या देश के भीतर सुरक्षा कर रहा कोई पुलिसकर्मी देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करता है, तब वह केवल एक ही नारा लगाता है ‘वंदे मातरम्।’

End of Feed