बर्फ, पहाड़ और रफ्तार: वंदे भारत अब श्रीनगर से सीधे जम्मू तवी तक, कितना होगा किराया, क्या-क्या सुविधाएं?

Vande Bharat Express: यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि अब उन्हें बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरा सफर एक ही ट्रेन में आराम से तय किया जा सकेगा।

Srinagar to Jammu Tawi Vande Bharat: जम्मू-कश्मीर में रेल सफर अब एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब 30 अप्रैल से अपने विस्तारित रूट के साथ सीधे जम्मू तवी तक पहुंचेगी। यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि अब उन्हें बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरा सफर एक ही ट्रेन में आराम से तय किया जा सकेगा। अब तक यह ट्रेन श्रीनगर से कटरा के बीच संचालित होती थी, लेकिन विस्तार के बाद जम्मू तवी तक इसकी सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे खास तौर पर वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और कश्मीर घाटी के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Vande Bharat jammu

अब श्रीनगर से जम्मू तवी तक वंदे भारत एक्सप्रेस

कितना समय लगेगा सफर में?

श्रीनगर से जम्मू तवी के बीच कुल यात्रा समय लगभग 6 से 7 घंटे के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि अंतिम टाइम-टेबल जारी होने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव संभव है। पहले यात्रियों को श्रीनगर से कटरा तक का सफ़र करने के बाद आगे के लिए अलग ट्रेन लेनी पड़ती थी, जिससे समय और असुविधा दोनों बढ़ जाते थे।

End of Feed