Vande Metro: रेल यात्रियों के लिए बढ़ी खुशखबरी! वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल हुआ सफल, छोटी दूरी के लिए होगी ये ट्रेन

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को खुशखबरी देते हुए रेलवे ने वंदे मेट्रो का चेन्नई बीच से कटपाडी जंक्शन के बीच ट्रायल रन भी शुरू करवा दिया है। 3 अगस्त से वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हो गई है।

भारतीय रेलवे के लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी भारतीय रेलवे अपने करोड़ों यात्रियों को एक और बहुत बड़ी सौगात दी है, भारतीय रेलवे की वंदे भारत मेट्रो ट्रेन ट्रैक पर दौड़ने लगी है 3 अगस्त को देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया गया है गौर हो कि रेलवे वंदे भारत के वंदे मेट्रो संस्करण को लॉन्च करने जा रही है, ये वंदे भारत मेट्रो ट्रेन छोटी दूरी के लिए होगी, आपको बताते चलें कि वंदे मेट्रो ट्रेन मेमू ट्रेनों की जगह ले सकती हैं।

first vande bharat metro

वंदे मेट्रो का चेन्नई बीच से कटपाडी जंक्शन के बीच ट्रायल रन शुरू

ट्रायल रन के दौरान चेन्नई स्टेशन बीच से कटपाडी जंक्शन के बीच ट्रायल रन के दौरान रेलवे सुरक्षा के चीफ कमिश्नर वंदे मेट्रो में सवार थे। वंदे भारत मैट्रो ट्रेन का ट्रायल रन चेन्नई बीच से कटपाडी जंक्शन तक किया गया। ट्रायल रन के दौरान वंदे मेट्रो ट्रेन 130 किलोमीटर की दूरी तय की।

End of Feed