देश

दिल्ली शामली ट्रेन पटरी से उतरी, सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश में दिल्ली से शामली ट्रेन संख्या 01619 के दो डिब्बे वाशिंग के लिए जाते समय पटरी से उतर गए। जिसके बाद ट्रेन को वापस पटरी पर लाने का काम जारी है।

Image

दिल्ली शामली ट्रेन पटरी से उतरी

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं थम रहा ट्रेन हादसों का सिलसिला
  • एक ही दिन में दो ट्रेन हादसे
  • दोनों ही हादसों में कोई हताहत नहीं

देश में ट्रेन हादसों का दौर जारी है। आज दो रेल हादसे हुए हैं। पहली घटना में जहां विशाखापट्टनम में कोरबा एक्सप्रेस की 4 बोगियों में आग लग गई वहीं दिल्ली-शामली ट्रेन सहारनपुर के पास पटरी से उतर गई है।

दिल्ली शामली ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से शामली ट्रेन संख्या 01619 के दो डिब्बे वाशिंग के लिए जाते समय पटरी से उतर गए। हादसे में ट्रेन के दो डब्बे पटरी से नीचे उतरकर दूसरी लाइन पर चले गए। यह ट्रेन दिल्ली से सहारनपुर की ओर आ रही थी। इस रेल हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन यह हादसा रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

सांसद इमरान मसूद घटनास्थल पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और ट्रेन को वापस पटरी पर लाने का काम जारी है। इसके अलावा सांसद इमरान मसूद घटना स्थल पर मौजूद हैं।

कोरबा एक्सप्रेस में आग

दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कोरबा से विशाखापट्टनम होते हुए तिरुमाला जा रही ट्रेन विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी थी। इस दौरान एसी बोगी एम1, बी7, बी6 बोगियों में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि बी7 बोगी के शौचालय में हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article