अब बढ़ेगा Vande Bharat Express Train का रोमांच, इस रूट पर अपनी फुल स्पीड पर दौड़ेगी देश की सबसे चहेती ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 08:18 PM IST

Vande Bharat Express Train: जल्द ही यात्रियों को वंदे भारत फुल स्पीड यानी 160 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ती दिखाई देगी। रेलवे मुंबई और अहमदाबाद रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर एक ट्रायल करने जा रहा है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त की ओर से इसको लेकर हरी झंडी भी मिल गई है।

Vande Bharat Express Train: भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को तोहफा देने जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर एक ट्रायल होने जा रहा है, यह सफल रहा तो जल्द ही यात्रियों को वंदे भारत फुल स्पीड यानी 160 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ती दिखाई देगी। जानकारी के मुताबिक, रेलवे मुंबई और अहमदाबाद रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यह ट्रायल करने जा रहा है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त की ओर से इसको लेकर हरी झंडी भी मिल गई है।

vande Bharat

वंदे भारत

बता दें, वंदे भारत ट्रेन की फुल स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन मौजूदा समय में यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही चल रही है। ऐसे में इसे अपनी फुल स्पीड पर दौड़ने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अगर ट्रायल सफल रहता है तो मुंबई और अहमदाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। दरअसल, अभी इस रूट पर 5 घंटे 25 मिनट का समय लगता है, लेकिन 160 किमी प्रति घंटा गति होने के बाद यात्रा समय में 45 मिनट की बचत हो सकेगी।

End of Feed