Vande Bharat News: वंदे भारत एक्सप्रेस का क्रेज बढ़ा, एक साल में 4 करोड़ यात्रियों ने भरी रफ्तार की उड़ान

Vande Bharat News: वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार पर देश का भरोसा कायम है। एक साल में करीब 4 करोड़ यात्रियों ने वंदे भारत की सवारी की है।

Vande Bharat News: भारतीय रेलवे (Indian Railways) की आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर यात्रियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025–26 में लगभग 3.98 करोड़ यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर किया, जो पिछले साल के 2.97 करोड़ यात्रियों की तुलना में करीब 34 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्शाता है।

vande bharat (2)

वंदे भारत एक्सप्रेस का क्रेज बढ़ा (फाइल फोटो- PTI)

9.1 करोड़ से अधिक यात्रियों ने की वंदे भारत की सवारी

शुरुआत से अब तक वंदे भारत नेटवर्क करीब 1 लाख ट्रिप्स में 9.1 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा दे चुका है, जिससे इस आधुनिक रेल सेवा पर लोगों का बढ़ता भरोसा साफ दिखाई देता है।

End of Feed