देश

नासिक कन्वर्जन केस में बड़ा मोड़: ATS, NIA और IB की एंट्री; राष्ट्रीय सुरक्षा एंगल से जांच तेज

नासिक कन्वर्जन केस अब एक सामान्य क्राइम केस से आगे बढ़कर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ता नजर आ रहा है। ATS, NIA और IB ने इस केस में रुचि दिखाते हुए SIT से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जांच में विदेशी फंडिंग, एंटी-इंडिया गतिविधियों, आतंकी संगठनों से संभावित कनेक्शन और किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका जैसे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही केंद्रीय एजेंसियों की टीमें नासिक पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ करेंगी और उनके डिजिटल, वित्तीय व अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच होगी।

Image

नासिक कन्वर्जन केस की जांच ATS, NIA और IB जैसी केंद्रीय एजेंसियां करेंगी।

Photo : iStock

नासिक मल्टीनेशनल कंपनी में कथित कॉर्पोरेट जिहाद का मामला अब एक सामान्य क्राइम केस से आगे बढ़कर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। इसी कारण ATS, NIA और IB जैसी केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी द्वारा तैयार की गई शुरुआती जांच रिपोर्ट और महत्वपूर्ण इनपुट्स इन एजेंसियों के साथ साझा किए जा चुके हैं।

विदेशी फंडिंग, एंटी-इंडिया गतिविधियों को लेकर चल रही जांच

जांच में अब यह देखा जा रहा है कि क्या इस केस के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या संगठित साजिश है। एजेंसियां विदेशी फंडिंग, एंटी-इंडिया गतिविधियों, संभावित आतंकी संगठनों से कनेक्शन और किसी टेरर मॉड्यूल की भूमिका जैसे पहलुओं की गहन जांच करेंगी।

सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों की टीमें जल्द ही नासिक पहुंच सकती हैं और एसआईटी के साथ मिलकर मुख्य आरोपियों से पूछताछ करेंगी। इस दौरान आरोपियों के डिजिटल फुटप्रिंट, वित्तीय लेन-देन, अंतरराष्ट्रीय कॉल रिकॉर्ड और सोशल नेटवर्क्स की भी विस्तार से जांच की जाएगी। वहीं, आईबी ने पहले ही संदिग्ध गतिविधियों और संपर्कों पर निगरानी तेज कर दी है।

नासिक स्थित एक आइटी कंपनी में चल रहे यौन शोषण और धर्मांतरण की कोशिश के मामले में कंपनी के छह टीम लीडर्स, एक एचआर अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वहां आठ महिलाओं और एक पुरुष कर्मचारी को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित और मजबूर किया गया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article