वलसाड: पाकिस्तान जिंदाबाद का स्टेटस पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, मांगनी पड़ी माफी

  • Authored by: Siddharth Pandya
  • Updated Oct 2, 2023, 02:51 PM IST

Valsad News: जानकारी के मुताबिक, पारनेरा गांव के साहिल ने वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद वीएचपी समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और साहित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

Valsad News: गुजरात के वलसाड में पाकिस्तान जिंदाबाद के साथ सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट करने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कई हिंदू संगठनों ने इसका विरोध जताया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया।

Valsad News

हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव

जानकारी के मुताबिक, पारनेरा गांव के साहिल ने वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद वीएचपी समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और साहित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed