Uttarkashi Avalanche में 19 मौतें: DGP बोले- दरारों से मिलीं लाशें; सेकेंड में सब बर्फ की चादर से ढक गया था

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 08:48 AM IST

कुमार ने आगे कहा, "अलग-अलग टीमों के 30 लोग को तैनात किया गया है। दरअसल, पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर मंगलवार (चार अक्टूबर, 2022) को हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। हिमस्खलन वाले दिन सिर्फ चार लाशें बरामद हो सकी थीं।

उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में शुक्रवार (सात अक्टूबर, 2022) की सुबह तक 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक, दरारों से अब तक 19 लाशें बरामद की गई हैं। आज इन शवों को एडवांस लाइव हेलीकॉप्टर्स के जरिए मात्ली हेलीपैड लाने के प्रयास किए जाएंगे, जबकि 30 रेसक्यू टीमें तैनात की गई हैं।

Uttarkashi Avalanche

Uttarkashi Avalanche:डीजीपी के मुताबिक, 30 रेस्क्यू टीम राहत-बचाव में लगाई गईं।

कुमार ने आगे कहा, "अलग-अलग टीमों के 30 लोग को तैनात किया गया है। इनमें आईटीबीपी (ITBP), नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (Nehru Institute of Mountaineering), एयरफोर्स (Air Force) औ आर्मी (Army), एसडीआरएफ (SDRF) आदि के जाबांज हैं।

End of Feed