Nainital News: विधायक के बेटे को कार का हूटर बजाना पड़ा महंगा, SDM ने निकाल दी VIP हनक की हेकड़ी; जानें पूरा मामला

नैनीताल की माल रोड पर ‘वीआईपी कल्चर’ दिखाना एक विधायक के बेटे को भारी पड़ गया। बिना वजह हूटर बजाने और एसडीएम से बहस करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी फॉर्च्यूनर कार को सीज कर दिया। जांच में वाहन के जरूरी दस्तावेज भी मौके पर नहीं मिले। घटना के बाद अब वही युवक अपनी गाड़ी छुड़वाने के लिए प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काटता नजर आ रहा है।

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल में ‘वीआईपी हनक’ दिखाना एक विधायक के बेटे को भारी पड़ गया। माल रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन और प्रशासनिक अधिकारी से बहस के बाद उसकी फॉर्च्यूनर कार को सीज कर दिया गया।

nainital news

नैनीताल में ‘वीआईपी हनक’ दिखाने की वजह से विधायक के बेटे की कार हुई सीज।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। माल रोड पर जाम के दौरान उसने बिना किसी आपात स्थिति के लगातार कार का हूटर बजाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग भी परेशान हो गए।

End of Feed