Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तरकाशी पहुंचे CM धामी, टनल में फंसे मजदूरों की स्थिति का लिया जायजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2023, 06:48 PM IST

Uttarkashi Tunnel Accident: सीएम धामी ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे मजदूरों को जल्द सुरक्षित निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने के लिए सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए जारी बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। सीएम ने स्वयं टनल में जाकर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति को जाना।

cm dhami

उत्तराखंड टनल हादसे की जानकारी लेते हुए सीएम धामी

End of Feed