Times Now Summit 2022: दाढ़ी बढ़ाकर कोई मोदी नहीं बन सकता, 6 महीने में आएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड-धामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 03:59 PM IST

Times Now Summit 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गोवा के बाद उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य होगा जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा और उम्मीद है कि अगले 6 महीने में यह राज्य में लागू हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • चार धाम रोड प्रोजेक्ट की तहत दूसरे सर्किट डेवलप होंगे।
  • 50 हजार सरकारी नौकरियां आएंगी।
  • डबल इंजन सरकार से मिला फायदा।

Times Now Summit 2022: उत्तराखंड में अगले 6 महीने में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो जाएगा। इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (25 नवंबर) को टाइम्स नाउ समिट में किया है। उन्होंने कहा है कि इस दिशा में तेजी से कमेटी काम कर रही है, और उसकी सिफारिशों के बाद जरूरी कार्यवाही कर इसे लागू कर दिया जाएगा। धामी ने इसके अलावा राज्य में रोजगार के अवसर, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और राजनीति पर भी टाइम्स नाउ की एक्जीक्यूटिव एडिटर टाइम्स नाउ पद्मजा जोशी से विस्तार से बात की। राहुल गांधी पर किए गए एक सवाल पर धामी ने कहा कि कोई व्यक्ति केवल दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता।

राहुल गांधी पर कसा तंज

समिट में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और उनरी राजनीति पर किए गए सवाल पर धामी ने कहा कि कोई व्यक्ति केवल दाढ़ी बढ़ाकर नरेंद्र मोदी नहीं बन सकता। उसके लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और देश की सेवा के लिए हर एक पल लगाना पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस संकल्प के जरिए आगे बढ़ रहे हैं। जहां तक एमसीडी चुनाव में मुख्यमंत्री के प्रचार की क्या जरूरत है, इस सवाल की बात है तो भाजपा अब बूथ लेवल से भी आगे जा चुकी है। हम पन्ना प्रमुख तक पहुंच गए हैं। मैं भी एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की जरूरत के अनुसार काम करता हूं।

End of Feed