Uttarakhand Forest Fire: वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही पर सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई, 10 सस्पेंड, 7 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2024, 05:21 PM IST

Uttarakhand Forest Fire Update: बीते सप्ताह भी मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों की बैठक लेकर दो टूक कहा था कि वनाग्नि के मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और एक्शन ऊपर से नीचे तक होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. 'वनाग्नि के मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और एक्शन ऊपर से नीचे तक होगा'
  2. सचिवालय में बैठक के तुरंत बाद खुद भी रुद्रप्रयाग में वनाग्नि का जायजा लेने पहुँचे
  3. बीते दिनों सचिवालय में हुई बैठक में सीएम ने दिए थे कड़ी कार्रवाई के संकेत

Uttarakhand Forest Fire Update: प्रदेश में लगातार बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी अब एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने आज सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और वनाग्नि के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 वन कार्मिकों को सस्पेंड कर दिया है जबकि 7 अन्य के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Uttarakhand Forest Fire

सीएम धामी बोले- वनाग्नि के मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सचिवालय में बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग में वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए। वनाग्नि को लेकर मुख्यमंत्री धामी निरंतर रूप से अधिकारियों से संपर्क में बने हुए हैं। वे लगातार बैठकें लेकर जिलों में वनाग्नि पर फीडबैक लेने के साथ ही अफसरों व कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। नैनीताल व पौड़ी जिलों में वनाग्नि नियंत्रण के लिए सेना की मदद लेकर हेलीकॉप्टरों से आग प्रभावित क्षेत्रों पानी में बरसाया जा रहा है।

End of Feed