उत्तराखंड भी 'राममय': राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देवभूमि भी तैयार, CM ने दिए ये निर्देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 07:25 PM IST

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किया जाए।

Uttarakhand News: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है। इस भव्य आयोजन से पहले पूरा देश में प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबा हुआ है। हर कोई राममय होना चाहता है। राम के आगमन को लेकर आयोध्या के साथ-साथ हर जिले, हर राज्य में तैयारियां चल रही हैं। इस क्रम में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गयी हैं।

Pushkar singh Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किया जाए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करें। बता दें, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है।

End of Feed