UP: जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वे नसीब के मारों की बात करते हैं...सदन में विपक्ष पर CM योगी का तंज

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 1, 2023, 05:11 PM IST

सदन में सीएम योगी ने दावा किया कि साल 2017 के बाद यूपी में तेजी से विकास हो रहा है। विपक्ष को भी इस बात से खुश होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (सपा) के चीफ अखिलेश यादव पर तंज कसा है। तथ्यों को लेकर उन्होंने यादव को घेरा और आशंका जताई कि अखिलेश से अच्छा होम वर्क नहीं हो पाया होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास फुर्सत नहीं है।

yogi adityanath bjp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल)

ये बातें सीएम ने शुक्रवार (एक दिसंबर, 2023) को सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा में कहीं। शीतकालीन सत्र-2023 में प्रस्तुत अनुपूरक बजट 2023-24 के संबंध में अपनी बात रखते हुए वह बोले- यूपी डबल इंजन की सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में है। मैं एक सामान्य आदमी और जनप्रतिनिधि के नाते यह कह सकता हूं कि हमारे राज्य को लेकर देखने का नजरिया बदल चुका है। आज लोग यूपी को इज्जत की निगाह से देखते हैं।

End of Feed