हाल-ए-UP: दर्द से छटपटाती रही लहूलुहान बच्ची, मदद के बजाय VIDEO बनाते रहे लोग, क्लिप वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 10:50 AM IST

पुलिस सुप्रिटेंडेंट कुंवर अनुपम सिंह के बयान के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया- नाबालिग घायल अवस्था में मिली थी और स्थानीय पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर दौड़ी। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

इत्र नगरी के तौर पर मशहूर उत्तर प्रदेश के कन्नौज में घर से लापता एक बच्ची लहूलुहान हालत में कराहती हुई मिली। सबसे हैरत की बात यह रही कि वह जब जमीन पर दर्द से छटपटा रही थी, तब उसके इर्द-गिर्द लोग तो थे पर वह उसका वीडियो बनाने में जुटे थे।

kannauj shocker

पीड़िता के परिजन का आरोप है कि उनकी बेटी को गलत काम के लिए अगवा किया था। (@iJasOberoi)

13 साल की पीड़िता के परिजन का आरोप है कि उसे गलत काम के इराद से अगवा किया गया। वह मिट्टी की गुल्लक खरीदने के लिए घर से निकली थी, पर जानकारी के मुताबिक 16 घंटे बाद वह बोल नहीं पा रही है।

End of Feed