नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कभी थे मायावती के खास; अब बनाएंगे कहीं और ठिकाना

उत्तर प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहले बसपा में थे और मायावती के खास माने जाते थे, लेकिन 2017 में बसपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी कभी बसपा में थे और मायावती के काफी खास माने जाते थे, जब बसपा से कांग्रेस में आए तो कई तरह के दावे हुए थे, लेकिन अब नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है और शायद नए ठिकाने की तलाश में है। रिपोर्ट के अनुसार वो चंद्रशेखर आजाद के साथ जा सकते हैं। हालांकि सिद्दीकी ने भविष्य की योजना पर अभी कोई बात नहीं कही है।

Nasimuddin Siddiqui

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कांग्रेस से इस्तीफा (फोटो- ANI)

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने क्यों छोड़ी कांग्रेस?

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पूर्व MLA नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "मुझे किसी से कोई नाराजगी नहीं है। मैं खड़गे जी, राहुल जी, प्रियंका जी, सोनिया जी की इज्जत करता हूं और करता रहूंगा। वहां मेरे लिए कोई काम नहीं था। मैं जमीनी स्तर का आदमी हूं। आठ साल तक मैं जमीनी स्तर पर काम नहीं कर पाया। मैं कभी कोई हाई-प्रोफाइल नेता नहीं रहा, न अब हूं, इसलिए मैं जमीनी स्तर पर काम करना चाहता हूं, इसीलिए मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी। किसी को मीडिया डिपार्टमेंट का चेयरमैन बनाना जमीनी स्तर का काम नहीं है। किसी को कमेटी का सदस्य बनाना जमीनी स्तर का काम नहीं है...मैंने नेताओं से कहा कि मैं संगठन का आदमी हूं।"

End of Feed