शशि थरूर से बीजेपी के Nehru Obsession पर सवाल, आया जवाब 'Malfeasance'

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 12, 2023, 01:52 PM IST

देश के सामने मुश्किलों के बारे में बीजेपी के नेता अक्सर जवाहर लाल नेहरू की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बीजेपी की नेहरू के प्रति सनक पर शशि थरूर से एक शब्द पूछा तो उन्होंने निराश नहीं किया।

कांग्रेस के कद्दावर नेता शशि थरूर जब किसी विषय पर अपनी बात रखते हैं तो हर कोई ध्यान से सुनता है और समझने की कोशिश करता है। खासतौर से किसी प्रसंग पर जब किसी अंग्रेजी के शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो आम लोगों की बात छोड़िए खास लोगों को भी शब्दकोष में अर्थ खोजना पड़ जाता है। आप ने अक्सर सुना होगा कि देश की समस्याओं के लिए जवाहर लाल नेहरू की नीतियों को जिम्मेदार बताती है। हाल ही में एक यूजर ने सोशल प्लेटफॉर्म सीरीज में कई सवाल लिखे और जवाब में सिर्फ नेहरू लिखा। इसके साथ ही पूछा कि बीजेपी जो नेहरू सनक की शिकार है उसे आप एक शब्द में कैसे कहेंगे तो थरूर ने 'Malfeasance' शब्द का इस्तेमाल किया।

shashi tharoor nomination

कांग्रेस सांसद शशि थरूर से सवाल

नेहरू सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूछा था कि गांधी परिवार के लोग नेहरू सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते "...अगर नेहरू जी का नाम हमारे द्वारा छोड़ दिया जाता है, तो हम अपनी गलती को सुधार लेंगे क्योंकि वह देश के पहले प्रधान मंत्री थे। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि उनके परिवार से कोई भी व्यक्ति नेहरू उपनाम रखने से क्यों डरता है? क्या कोई है? नेहरू सरनेम रखने में शर्म आती है? शर्म किस बात की? जब परिवार इतनी बड़ी शख्सियत को स्वीकार करने को तैयार नहीं है, तो आप हमसे सवाल क्यों करते हैं?' कांग्रेस ने बयान की निंदा की और पूछा कि भारत में कौन नाना के नाम का सरनेम इस्तेमाल करता है।

End of Feed