पत्नी उषा के साथ दिल्ली पहुंचे अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, आज PM मोदी से मिलेंगे

JD Vance India Visit: समझा जाता है कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर भी बातचीत होगी। उप राष्ट्रपति बनने के बाद जेडी की पीएम मोदी से यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेता गत फरवरी में फ्रांस में हुए एआई समिट में मिले। जेडी इटली की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद भारत पहुंच रहे हैं।

JD Vance India Visit: अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों के साथ अपनी चार दिनों की यात्रा पर सोमवार को

JD Vance

चार दिन के दौरे पर भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस।

दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस यात्रा को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। सोमवार को ही वेंस की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होनी है। पीएम से मुलाकात के बाद आज रात वह जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति की पत्नी उषा भारतीय मूल की हैं। उनके पूर्वज आंध्र प्रदेश के वदलुरू के रहने वाले थे। उषा के भारत आने पर यहां के लोगों में खासा उत्साह है।

End of Feed