US Tariff Plan:अमेरिका का नया टैरिफ वार, भारत पर 25%, चीन पर 40% टैरिफ! अमेरिका के नए प्रस्ताव से ग्लोबल ट्रेड में हलचल

अमेरिका ने अतिरिक्त औद्योगिक क्षमता और व्यापारिक नीतियों का हवाला देते हुए भारत समेत कई देशों पर 25% तक और चीन पर 40% तक नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा है, जिससे वैश्विक व्यापार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिका ने एक नए व्यापार कदम के तहत भारत और 7 अन्य देशों पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है, जबकि चीन के लिए यह दर 40% होगी।अमेरिका इस हफ्ते ही चीन, भारत और कई अन्य देशों पर टैरिफ (शुल्क) बढ़ाने की योजना बना रहा है।रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने भारत, कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है।

us tariff

भारत पर 25% तक और चीन पर 40% तक टैरिफ का प्रस्ताव

जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर के लिए 20% तक

इसके अलावा, USTR ने बांग्लादेश, यूरोपीय संघ (EU), जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर के लिए 20% तक; वियतनाम के लिए 35% तक; और चीन के लिए 40% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही, USTR ने बताया कि कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश के लिए टैरिफ की अधिकतम सीमा 18% होगी।

चीन के लिए यह दर 20% होगी

दक्षिण कोरिया, ताइवान, यूरोपीय संघ, जापान और स्विट्जरलैंड के लिए यह सीमा 15% (मोस्ट फेवर्ड नेशन ड्यूटी को छोड़कर) होगी और चीन के लिए यह दर 20% होगी, जो पहले से लागू शुल्कों के अतिरिक्त होगी। ब्राजील से जुड़े प्रस्तावित टैरिफ बदलावों पर 14 जनवरी, 2027 को सुनवाई होगी।

End Article
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्...

End of Feed